{"_id":"61cb48faa60ea279ab351ae1","slug":"uncontrollable-pickup-on-kusmara-mainpuri-road-trampled-three-year-old-innocent-died-mainpuri-news-agr519341976","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसमरा मैनपुरी मार्ग पर बेकाबू हुई पिकअप ने तीन वर्षीय मासूम रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसमरा मैनपुरी मार्ग पर बेकाबू हुई पिकअप ने तीन वर्षीय मासूम रौंदा, मौत
विज्ञापन
थाना एलाऊ क्षेत्र में पलटी पड़ी पिकअप
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र में मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाद बेकाबू हुई पिकअप ने तीन साल के मासूम को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। पिकअप मार्ग पर एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला हरिराम निवासी अवधेश सिंह पिकअप चालक है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह कुसमरा से पिकअप लेकर मैनपुरी मार्ग से शहर की ओर आ रहा था। पिकअप थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बिरतिया के पास अचानक बेकाबू हो गई। अनियंत्रित पिकअप ने मार्ग पर जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिपाल सिंह और वरदान वीर निवासी शेखूपुरा हाथवंत थाना खैरगढ़ फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों को एकत्र होता देख चालक ने गाड़ी को दौड़ा दिया। तेज रफ्तार पिकअप ने नगला बलसिंह के पास पैदल जा रहे गांव दुगई निवासी लालता प्रसाद और तीन वर्षीय आरएस पुत्र गीतम निवासी गांव जरारा को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां से भी चालक ने पिकअप को भगा दिया।
विज्ञापन
कुछ दूर चलने के बाद अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक व उसमें सवार चंद्रभान सिंह और सचिन निवासी नगला हरिराम थाना एलाऊ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन वर्षीय आरएस को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज का कहना है कि हादसे में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।