{"_id":"6a1bb73d6a8d1ebd1805cbca","slug":"uncle-nephew-died-in-truck-collision-while-returning-after-practical-exam-in-agra-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंद दिया, भयानक हादसे में दोनों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंद दिया, भयानक हादसे में दोनों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 31 May 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 31 May 2026 09:51 AM IST
सार
आगरा के एत्मादपुर के भागूपुर पुल के पास ट्रक की टक्कर से डीफार्मा के छात्र और रिश्ते में चाचा-भतीजे अक्षय कुमार व राज दुष्यंत की मौत हो गई। दोनों प्रैक्टिकल परीक्षा देकर लौट रहे थे, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध ट्रक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा एत्मादपुर के छलेसर क्षेत्र के भागूपुर पुल के पास ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एक की रास्ते में ही मौत हो गई,जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दोनों मृतक गांव देवखेड़ा थाना पचोखरा फिरोजाबाद के निवासी थे।
पोस्टमॉर्टम गृह पर चचेरे भाई विराट गौतम ने बताया कि राज दुष्यंत गौतम (18) पुत्र राजेश गौतम और अक्षय कुमार गौतम (20) पुत्र जय किशोर एत्मादपुर स्थित एचएफ मेडिकल कॉलेज के डीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र थे। अक्षय रिश्ते में राज का चाचा है। दोनों शनिवार को प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज गए थे। परीक्षा देकर लौट रहे थे। भागूपुर पुल के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि करीब 3:25 बजे पुलिस को भागूपुर पुल के पास हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा था। अक्षय की रास्ते में ही मृत्यु हो गई,जबकि राज दुष्यंत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीसीटीवी में एक ट्रक संदिग्ध नजर आया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार की उम्मीद था राज
विराट ने बताया कि राज दुष्यंत परिवार में सबसे बड़ा था। उसकी मां की मृत्यु के बाद पिता ने दूसरा विवाह किया था। उनसे दो बच्चे सौरभ और गौरव हैं। पिता राजेश फिरोजाबाद में चूड़ी कारखाने में काम करते हैं। परिवार को उम्मीद थी कि दुष्यंत उनका सहारा बनेगा। बेटे की मौत के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अक्षय के पिता जय किशोर किसान हैं।