{"_id":"66fa25a02c64dfa49209284c","slug":"uncle-jumped-from-kachoraghat-bridge-after-calling-nephew-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नदी में कूद रहा हूं, बाइक उठा ले जान...भतीजे को फोन कर चाचा ने कचौराघाट पुल से लगाई छलांग, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नदी में कूद रहा हूं, बाइक उठा ले जान...भतीजे को फोन कर चाचा ने कचौराघाट पुल से लगाई छलांग, सामने आई ये वजह
Mon, 30 Sep 2024 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:27 AM IST
सार
किसान ने कचौराघाट पुल से छलांग लगाने से पहले अपने भतीजे को कॉल किया। कहा कि बाइक नदी पर खड़ी है। उठा ले जाना। चाचा के ये शब्द सुनते ही भतीजा परिवार के अन्य लोगों के साथ पुल पर पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
नदी में लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना चित्राहाट के रामकुआ गांव के किसान राधेश्याम यादव (38) ने रविवार शाम तीन बजे के करीब कचौराघाट पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने से पहले उसने अपने भतीजे अंकू को कॉल किया था, जिसमें कहा था कि नदी में कूद रहा हूं, कचौराघाट पुल पर बाइक खड़ी है, उठा ले जाना। भतीजे ने बताया कि उसने बातचीत जारी रख उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कॉल कट गया।
विज्ञापन
अंकू ने बताया कि तत्काल ही घरवालों को सूचना दी। परिवार के लोग कचौराघाट पुल पर पहुंचे तो बाइक खड़ी मिली, पास में चप्पल पड़ी थी। तलाश के लिए पुलिस प्रशासन के न पहुंचने पर परिजनों ने पुल पर जाम लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर नायब तहसीलदार दयाचंद और एसओ चित्राहाट रुद्रप्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे बाद परिजनों और ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। किसान की यमुना में तलाश के लिए गोताखोर बुलाए थे, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे अंकू ने बताया कि राधेश्याम यादव कर्ज से परेशान थे। सात बीघा रकवे में बाजरा की फसल में बारिश से नुकसान हुआ है। कर्जदारों का तगादा बढ़ने के सदमे में उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है। आत्मघाती कदम उठाने से पहले वह अपनी बीमार मां को चित्राहाट से दवाई दिला कर लाए थे। मां को घर पर छोड़ कर कचौराघाट पुल पर पहुंच गये। राधेश्याम की तीन बेटी और एक बेटा है। इस संबंध में नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने बताया कि गृहक्लेश में आत्मघाती कदम उठाया है। कर्ज या फसल के नुकसान की कोई बात सामने नहीं आई है। राजस्व टीम से जांच कराई जाएगी।