फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UNCLE DEATH BEFORE NIECE farewell IN ETAH NEWS

दर्दनाक: भतीजी की उठी डोली, चाचा की अर्थी, मंजर देख हर आंख हो उठी नम

Sat, 11 Feb 2023 06:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 06:17 AM IST
सार

हादसे में लखपत की मौत होने से पूरा परिवार गमजदां हो गया। बेट की विदा चाचा का चेहरा देखे बिना ही कर दी गई। लेकिन ससुराल में शादी की प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद बेटी शाम को लौट आई।

विज्ञापन
UNCLE DEATH BEFORE NIECE farewell IN ETAH NEWS
भतीजी की उठी डोली, चाचा की अर्थी

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात हाईवे स्थित गांव दूल्हापुर के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे भतीजी की शादी में शामिल होकर गेस्ट हाउस से लौट रहे चाचा की हादसे में मौत हो गई। इसकी वजह से शादी की खुशियों मातम छा गया और परिजन बेटी की विदा करने के बजाय हादसा स्थल पर जा पहुंचे।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने रौंदा 

गांव चुन्नपुरा निवासी लखपत सिंह (56) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। बड़े भाई रामसिंह ने बताया कि मेरी बेटी पूजा की शादी जीटी रोड महिंद्रा एजेंसी के सामने एक गेस्ट हाउस में थी। यहां पर बृहस्पतिवार की रात अलीगढ़ से दूल्हा मयंक बरात लेकर आए। शादी की ज्यादातर परंपराएं पूर्ण हो चुकी थी। बेटी की विदा की तैयारियां कर रहे थे, तब छोटा भाई लखपत बोला कि बेटी की विदाई का दर्द मुझसे सहा नहीं जाएगा, इसलिए वह विदाई से पहले ही साइकिल से गांव के लिए निकल गया। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - Firozabad: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना, वापस लौटी बरात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिली मौत की सूचना

वह दूल्हापुर के पास पहुंचा ही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे में भाई की मौत होने से खुशियों में खलल पैदा हो गया, पूरा परिवार घटना स्थल पर दौड़कर आया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि साइकिल से घर जाते समय एक व्यक्ति की हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

चाचा से मिलने आई बेटी 

हादसे में लखपत की मौत होने से पूरा परिवार गमजदां हो गया। बेट की विदा चाचा का चेहरा देखे बिना ही कर दी गई। लेकिन ससुराल में शादी की प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद बेटी शाम को लौट आई। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया और बेटी फिर ससुराल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed