{"_id":"675a846e6aaf2c5a44048abc","slug":"uncle-and-aunt-accused-of-harassment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128533-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: चाचा और चाची की दहशत, थाने पहुंचा युवक...बताई ऐसी करतूत, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: चाचा और चाची की दहशत, थाने पहुंचा युवक...बताई ऐसी करतूत, पुलिस भी हैरान
Thu, 12 Dec 2024 04:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 12 Dec 2024 04:07 PM IST
सार
मैनपुरी में चाचा और चाची से प्रताड़ित युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि चाचा और चाची उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं पिता और उसे प्रताड़ित भी करते हैं।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी दिव्यांग अजय कुमार ने चाचा और चाची पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस को बताया कि चाचा और चाची उसे व पिता को आए दिन घर पर आकर प्रताड़ित करते रहते हैं। झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देते हैं। चाचा ने उसकी फसल को भी नष्ट कर दिया है। एक अन्य शिकायत गांव मनिगांव निवासी अनीता देवी ने शिकायत दी।
बताया कि गांव निवासी दंपती ने उनकी निहास से ईंट निकाल ली। जब रोका तो गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगगे। उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। एक अन्य शिकायत गांव कुशलपुर निवासी अरविंद सिंह ने दी। बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति पर खेत जोताई के 56 हजार रुपये 7 वर्ष से बकाया है। 9 दिसंबर को रुपये मांगने पर आरोपी ने भतीजे को पीटा। बुधवार को उनकी पिटाई की गई। तमंचा दिखाकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायतों पर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
गांव पदमपुर निवासी सनोज कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 8 दिसंबर की दोपहर चाचा के लड़के अनिल खेत पर फस को पपानी देने जा रहा था। तभी सिंगनी निवासी शिव नंदन, मनीष, संदेश, अमन ने बाइक रोक कर गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य शिकायत गुरइया निवासी राधेश्याम ने दी। बताया कि मंगलवार की शाम गांव के राजेश, केस कुमार, जगदीश ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की। उसे लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।