फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ultrasound center registered in 15 places in the name of a doctor in Etah

Etah: एक चिकित्सक के नाम से 15 जगहों पर चलाए जा रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र, प्यारी बिटिया पोर्टल पर हुआ खुलासा

Wed, 25 May 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 May 2022 12:09 AM IST
सार

प्यारी बिटिया पोर्टल पर अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। पोर्टल पर अपलोड जानकारी के अनुसार एक चिकित्सक के नाम से प्रदेश में 15 जगह अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन
Ultrasound center registered in 15 places in the name of a doctor in Etah
अधिकारियों ने मशीन जब्त की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक चिकित्सक के नाम से प्रदेश में 15 जगह अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत कर चलाए जा रहे हैं। एक केंद्र एटा के शिकोहाबाद मार्ग पर भी स्थित था, जो प्यारी बिटिया पोर्टल पर पकड़ में आया। जिसके बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर मशीन को जब्त कर लिया, जिसे सीएमओ स्टोर में रखवाया गया है।

विज्ञापन


शिकोहाबाद मार्ग स्थित डॉ. ओमदेव के मकान में शांति ऑप्टीकल एंड आई केयर सेंटर पर छापा मारकर अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त किया गया है। नेत्र परीक्षण केंद्र पर सोमवार दोपहर बाद एएसडीएम रामनयन, अपंजीकृत चिकित्सक नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, डीटीओ डॉ. राजेश शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ छापा मारा। 
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन पाई गई, जिसको टीम ने अपने कब्जा में ले लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मशीन को सीएमओ दफ्तर में बने स्टोर में रखवा दिया। बता दें कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कन्या भ्रूण जांच की निगरानी के लिए सरकार की ओर से प्यारी बिटिया पोर्टल बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड होता है अल्ट्रासाउंड केंद्रों का ब्योरा

इस पोर्टल पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण के साथ ही पूरा ब्योरा अपलोड किया जाता है। इस पोर्टल पर राज्य स्तर पर जांच की गई तो डॉ. मनीष वार्ष्णेय के नाम से 15 सेंटरों का पंजीकरण पाया गया। इसको लेकर जिलाधिकारी से कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे।

एटा के सीएमओ  डॉ.  उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकोहाबाद रोड पर डॉ. मनीष वार्ष्णेय के नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत था। अन्य सेंटर संचालक के नाम प्रदेश में 14 और जगहों पर पंजीकरण पोर्टल पर पाए गए। पकड़ में आने के बाद निर्देश मिलने पर मशीन को जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed