फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UGC approval received; online courses to be offered at the university for the first time.

Agra News: यूजीसी से मिली मंजूरी, विश्वविद्यालय में पहली बार ऑनलाइन कोर्स

Thu, 10 Sep 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
UGC approval received; online courses to be offered at the university for the first time.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पहली बार अलग से ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो ने आठ यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन संचालित करने की मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय अक्तूबर से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

ऑनलाइन पाठ्यक्रम के प्रभारी प्रो. डॉ. शरद उपाध्याय ने बताया कि ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की फीस नियमित पाठ्यक्रमों की तुलना में कम रखी जाएगी। इससे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में आए बिना कम खर्च में यूजी और पीजी की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि ये पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय में संचालित नियमित पाठ्यक्रमों से अलग होंगे। नियमित पाठ्यक्रमों की कक्षाएं पहले की तरह चलती रहेंगी, जबकि ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसके लिए अलग प्रवेश प्रक्रिया और ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


बीकॉम, एमबीए, एमसीए के पाठ्यक्रम भी

ऑनलाइन माध्यम से शुरू होने वाले आठ पाठ्यक्रमों में बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमकॉम, एमबीए, एमसीए, एमबीए (ट्रैवल एंड टूरिज्म) और एमए समाजशास्त्र शामिल हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का फायदा उन विद्यार्थियों को भी मिलेगा जो नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो सकते। दूसरे शहरों में रहने वाले विद्यार्थी भी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed