फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths were bitten by a snake, admitted to the district hospital

Agra News: दो युवकों को सर्प ने काटा, जिला अस्पताल में कराए भर्ती

Mon, 22 Jul 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two youths were bitten by a snake, admitted to the district hospital
मैनपुरी। अलग-अलग क्षेत्र में दो युवकों को खेत पर काम करते समय सर्प ने काट लिया। दोनों को जिला अ स्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार था।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव पडोरा निवासी मुनेंद्र (22) पुत्र लज्जाराम सोमवार की सुबह अपने खेत पर गया हुआ था। यहां वह सर्प को नहीं देख सका इससे उसका पैर सर्प पर पड़ गया और सर्प ने उसे काट लिया। उसने खेत पर मौजूद अपने चाचा को जानकारी दी। चाचा ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना औंछा के गांव कुडेरा की है। यहां का निवासी मुकेश (38) पुत्र दयाराम सोमवर की सुबह खेत पर टहलने के लिए पहुंचा। यहां उसका पैर सर्प पर रख गया इससे सर्प ने उसे काट लिया। सर्प काटने की जानकारी उसने घर पहुंचकर अपने भाई को दी। भाई ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार था। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि सर्प के काटने के दो युवक अस्पताल आए हैं दोनों की उपचार के बाद हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed