फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths suicide in firozabad first was angry with wife and police investigating about second

फिरोजाबाद: दो युवकों ने फंदे पर लटककर दी जान, पहला पत्नी के मायके जाने से था गुस्सा, दूसरे के बारे में जांच कर रही पुलिस

Tue, 03 May 2022 10:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 10:23 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों द्वारा आत्महत्या कर ली गई। टूंडला में पत्नी के मायके जाने  से गुस्साए युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। तो वहीं दूसरी घटना थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सैटई की है, जहां युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two youths suicide in firozabad first was angry with wife and police investigating about second
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में शराब पीने के आदी पति से विवाद होने पर पत्नी मायके चली गई। बुलाने पर भी वह नहीं आई तो गुस्साए पति ने फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी हमेशा शराब पीने का विरोध करती थी। 
विज्ञापन

मामला थाना पचोखरा के गांव नगाला पुनू का है। यहां का रहने वाला पुष्पेंद्र बघेल (35) शराब पीने का आदी था। सोमवार रात आठ बजे शराब पीकर आए पुष्पेन्द्र ने घर में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पुष्पेन्द्र शराब पीने का आदी थी। शराब पीकर आए दिन वह घर में झगड़ा करता था। पत्नी विरोध करती तो वह मारपीट करने पर उतारू हो जाता था। परिजन ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर विवाद और फिर मारपीट हुई थी। इसके बाद पत्नी कमलेश अपने मायके गांव नगला सिंघी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुष्पेंद्र ने शराब की आदत के चलते खेत के साथ ही गृहस्थी का सामान भी बेच दिया था। वह मायके गई पत्नी पर घर वापस आने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन उसने आने से मना कर दिया था। इसको लेकर वह गुस्से में था और उसने खुदकुशी कर ली। मृत युवक अपने पीछे तीन संतानों को रोते बिलखते छोड़ गया। थानाध्यक्ष संजुल पांडेय का कहना है कि पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर युवक ने खुदकुशी की है।

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

वहीं दूसरी घटना में थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सैटई निवासी युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव सैटई निवासी कौशलेंद्र (18) के चाचा की बेटी की बरात सोमवार को आई थी। परिवार के लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। तभी युवक ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदे पर लटककर जान दे दी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कौशलेंद्र दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी खोजना शुरू किया। तभी किसी ने कौशलेंद्र का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका देखा। इससे शादी वाले घर में मातम छा गया। सूचना पर फरिहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed