{"_id":"6601a58568c73e4dff0e043d","slug":"two-youths-died-in-separate-accidents-in-agra-while-condition-of-woman-is-critical-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जख्म दे गई होली: कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति की मौत... पत्नी की हालत नाजुक; अन्य हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जख्म दे गई होली: कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति की मौत... पत्नी की हालत नाजुक; अन्य हादसे में युवक की मौत
Mon, 25 Mar 2024 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Mar 2024 09:55 PM IST
सार
आगरा में कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत नाजुक है। वहीं एक अन्य हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की शाम तेज रफ्तार ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसे में पति योगेश की मौत हो गई। जबकि, पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। हालांकि तब तक आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। परिजन ने शाहगंज के बाग नानक चांद में शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपी कार के चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिजन को समझाकर शांति किया।
विज्ञापन
बाग नानक चंद, शाहगंज के रहने वाले योगेश पत्नी के साथ बाइक पर रिश्तेदार के घर होली मिलने जा रहे थे। लोहा मंडी क्षेत्र में ई रिक्शा को ओवरटेक करते समय अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गिर गए। चालक कार लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां योगेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन ने जाम लगा दिया। कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार के चालक की तलाश की जा रही है। वही मलपुरा क्षेत्र में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक कुंवर पाल है। ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि घायल राजकुमार है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं इसके अलावा ईदगाह थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जानकारी ली है।