{"_id":"662bb24375fa4fe5970eceb3","slug":"two-youths-are-blackmailing-an-anm-student-victim-lodged-a-report-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: एएनएम की छात्रा के पीछे पड़े दो युवक...बदनाम करने के लिए पार की हदें; थाने में पीड़िता फूट-फूटकर रोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: एएनएम की छात्रा के पीछे पड़े दो युवक...बदनाम करने के लिए पार की हदें; थाने में पीड़िता फूट-फूटकर रोई
Fri, 26 Apr 2024 07:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2024 07:25 PM IST
सार
एएनएम की छात्रा के पीछे दो युवक इस कदर पड़े हैं, कि उसका जीना दुश्वार कर दिया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने छात्रा को बदनाम करने के लिए अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। पीड़ित छात्रा थाने में आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी।
विज्ञापन
Girl Student
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के कुसमरा के एक मोहल्ला निवासी छात्रा को दो युवक ब्लैकमेल कर रहे हैं। संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने पर अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। परेशान पीड़िता ने किशनी थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती लखनऊ से एएनएम का कोर्स कर रही है। इस बीच कन्नौज के थाना सकरावा क्षेत्र निवासी अंशू यादव उसके पीछे पड़ गया। वह आए दिन युवती को परेशान करता है। उसका एक साथी पिंटू यादव भी छात्रा को संबंध बनाने को लेकर ब्लैकमेल कर रहा है। फोन पर मैसेज भेजने के साथ ही पास आने के लिए कहते हैं। मना करने पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं।
आरोपी युवती को फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। आरोपियों की इस हरकत से परेशान होकर युवती ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को साथ हो रही घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।