फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youth molested the minor girl by entering the house in agra

आगरा: बाह में मनचलों ने घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़, बरहन में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 12 Oct 2021 10:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 10:57 PM IST
सार

आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को नाबालिग से छेड़छाड़ और छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
two youth molested the minor girl by entering the house in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव में दो मनचलों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी की चीख-पुकार पर आरोपी भाग निकले। पीड़िता की मां की तहरीर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम वह मंदिर में पूजा करने गई थी। तभी गांव के ही नेत्रपाल और राधे उसके घर में आ गए। किशोरी को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। खुद को बचाने के लिए किशोरी ने चीख-पुकार मचाई। इस पर युवक भाग गए। 
विज्ञापन


घर आने पर बालिका ने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंची। बाह थाने के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। नामजद आरोपियों के घर में गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन दोनों फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पकड़ा
बरहन क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ सोमवार की शाम युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर दौड़े परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा सोमवार की शाम घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। 

वहीं गांव के मुकेश ने उसे पकड़कर दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed