ऐसी भी क्या दुश्मनी: लिफ्ट एरिया में 25 फीट नीचे गिरे दो दोस्त, एक को ले गया भाई, दूसरा पड़ा रहा; हो गई मौत
दोनों दोस्त एक साथ इस लिफ्ट एरिया में गंभीर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। एक को उसका भाई उपचार के लिए अस्पताल ले गया, जबकि दूसरा दोस्त वहीं पड़ा रहा।
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के लिफ्ट एरिया में दो युवक एक साथ नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को तो उसका भाई उठाकर उपचार के लिए ले गया, लेकिन दूसरा युवक वहीं गंभीर घायल अवस्था में पड़ा तड़पता रहा। उसके परिजनों ने जब तक अस्पताल पहुंचाया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
यहां का है मामला
शाहगंज के साकेत कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के लिफ्ट एरिया में 25 फीट नीचे प्रवेश पचौरी और शुभम अग्रवाल ने जाने कैसे गिर गए। हादसे के बाद प्रवेश पचौरी को उसका भाई आकाश पचौरी अस्पताल में ले गया, जबकि शुभम वहीं पड़ा रहा। बाद में सूचना पर पहुंचे परिजन शुभम को जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शुभम की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - UP: महिला कर्मचारी के सामने रखी शर्मनाक शर्त, मांगी एक रात; 'ऑफर' ठुकराया तो नौकरी से निकाला
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बताया गया कि शुभम अग्रवाल खतेना का रहने वाला था। वह जूता कारखाने का मालिक था। बेटे की हत्या की आशंका जाहिर परिवार के लोगों ने मामले में शाहगंज थाने में तहरीर दी है। मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक शाहगंज जितेंद्र सिंह ने बताया शुक्रवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - चुपके से आई मौत: रोज की तरह दौड़कर आया युवक, हनुमान मंदिर पर मत्था टेका; फिर नहीं उठा
यहां हुई घटना
पुलिस ने बताया कि साकेत कॉलोनी मार्ग पर एक मकान का निर्माण चल रहा है। इसमें लिफ्ट भी लगाई जानी है। लिफ्ट का 25 फुट पर गेट है। लिफ्ट एरिया की जगह में ही दोनों युवक पड़े हुए मिले थे। रात तकरीबन 1:30 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी मिली थी।
ये भी पढ़ें - लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म: सीएम योगी से मिली पीड़िता, भाजपा नेता पर आरोप; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई