फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two-year-old girl kidnapped from Vrindavan parikrama route in Mathura

Mathura: वृंदावन के परिक्रमा मार्ग से दो साल की बच्ची का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 10 Sep 2022 07:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 07:56 PM IST
सार

मथुरा में रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी होने के मामले के बाद एक और सनसनीखेज वारदात हुई। रेलवे की कोठरी के बाहर सो रहे परिवार की दो साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Two-year-old girl kidnapped from Vrindavan parikrama route in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा वृंदावन से दो साल की मासूम बच्ची को अगवा किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।  बच्ची के अगवा होने के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए हैं। सीओ ने चुप्पी साध ली है। पुलिस ने कई लोगों को उठाया भी है लेकिन बच्ची का कहीं भी पता नहीं चल सका है। इधर बच्ची के अगवा होने से मां सुनीता और पिता काशीराम का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

यहां रहता है परिवार 

मूलरूप से लखीमपुर खीरी निवासी काशीराम करीब 10 दिन पूर्व ही अपनी पत्नी सुनीता, 6 वर्षीय पुत्र एवं 2 वर्षीय व 4 माह की पुत्रियों को लेकर वृंदावन आया था। ये लोग परिक्रमा मार्ग स्थित सोहम आश्रम के निकट रेलवे क्रासिंग के समीप सड़क किनारे रेलवे कर्मियों के लिए बनाई गई एक कोठरी में रह रहे थे। पिता कबाड़ और प्लास्टिक एकत्रित कर परिवार को पाल रहा है। पीड़िता सुनीता ने बताया कि शुक्रवार रात को वह, उसके पति और बच्चे कोठरी के बाहर सो रहे थे। रात करीब 2 बजे पति की नींद टूटी तो बच्ची नहीं थी। पति ने पत्नी को जगाकर बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन बच्ची को वहां न पाकर दोनों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

आसपास तलाश करने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। इस दौरान एक साधु ने उन्हें बताया कि रात्रि को करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति उनकी बच्ची को रेलवे क्रॉसिंग से सौ फुटा की ओर ले जाता दिखा था। सुबह सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बच्ची की तलाशी शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ लगें हैं अहम सुराग

 कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बच्ची की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इधर, पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाकर बच्ची के बारे में जानकारी एकत्रित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed