फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two-year-old child dies after falling in tank of under-construction house in mainpuri

मैनपुरी: निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत, मासूम के सैनिक पिता जम्मू में हैं तैनात

Mon, 28 Feb 2022 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 04:39 PM IST
सार

मैनपुरी के मोहल्ला गोपालनगर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Two-year-old child dies after falling in tank of under-construction house in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के मोहल्ला गोपालनगर में सोमवार की सुबह दो साल का बालक खेलते हुए घर के पास निर्माणाधीन मकान में बने टैंक में गिर गया। बच्चे को घर में न देख परिजनों ने तलाश की। करीब 15 मिनट बाद बालक का शव टैंक में मिला। आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालनगर निवासी रवि चौहान सेना में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। सोमवार की सुबह उनके घर पर पत्नी लकी व मां मौजूद थीं। वहीं ढाई वर्षीय पुत्र अर्नब घर में खेल रहा था। 

विज्ञापन

खेलते-खेलते घर से बाहर चला गया था मासूम 

परिजनों के अनुसार खेलते हुए वह किसी तरह से घर के बाहर निकल गया और गली में निर्माणाधीन मकान पर चला गया। वहां किसी तरह से उसका पैर फिसल गया और वह खुले हुए शौचालय के टैंक में जा गिरा। इस बीच मां लकी और दादी ने जब अर्नब को घर पर नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश करते हुए परिजन निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो अर्नब को पानी से भरे टैंक में पड़ा देखा। आसपड़ोस के लोगों की मदद से आनन फानन परिजनों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मौत होने की बात कही। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का शव घर पर था। परिजन पिता रवि और दादा सतेंद्र के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed