{"_id":"665376a96ff6ee0cbf05301a","slug":"two-vande-bharats-will-run-from-agra-to-delhi-in-one-and-a-half-hours-route-survey-completed-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: आगरा से डेढ घंटे में दिल्ली के लिए चलेंगी दो वंदे भारत, रूट का सर्वे हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: आगरा से डेढ घंटे में दिल्ली के लिए चलेंगी दो वंदे भारत, रूट का सर्वे हुआ पूरा
Sun, 26 May 2024 11:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 May 2024 11:21 PM IST
सार
आगरा से दिल्ली के लिए डेढ घंटे में दो वंदे भारत ट्रेन चलेंगी। इसके लिए रूट का सर्वे पूरा हो चुका है। इन ट्रेनों में 16 और आठ कोच होगें।
विज्ञापन
वंदे भारत।
- फोटो : ANI
विस्तार
रेलवे बोर्ड की आगरा से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है। तैयारियां की जा रही हैं। जुलाई में इनका परीक्षण होने की उम्मीद है। इसके लिए टीम रूट का सर्वे भी कर चुकी है। इनके चलने पर यात्री डेढ़ घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। अभी यह सफर पूरा करने में करीब तीन घंटे लगते हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच होंगे। इसकी अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा होगी। इसे नई दिल्ली से आगरा तक चलाया जाएगा। इससे पहले आगरा से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर रही हैं। एक भोपाल से और दूसरी खजुराहो से है। यात्रियों को नई दिल्ली से आगरा तक डेढ़ घंटे में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा 8 कोच की वंदे भारत मेट्रो ट्रेन भी चलाई जाएगी। ऐसी ट्रेन को 150-200 किमी की दूरी वाले शहरों के बीच चलाया जाना है। इसके लिए बीते दिनों 160 किमी प्रतिघंटा की गति से पलवल-वृंदावन रूट पर कवच प्रणाली का परीक्षण भी हुआ है। उम्मीद है कि जुलाई में दोनों ट्रेनों का परीक्षण भी होगा। इनका किराया अभी तय नहीं है।