{"_id":"69a269ec3ccf6541f30251cf","slug":"two-up-board-exam-centres-debarred-after-mass-cheating-confirmed-in-surprise-inspection-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: सामूहिक नकल की हुई पुष्टि, ये केन्द्र किए गए डिबार; औचक निरीक्षण में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: सामूहिक नकल की हुई पुष्टि, ये केन्द्र किए गए डिबार; औचक निरीक्षण में खुली पोल
Sat, 28 Feb 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 09:37 AM IST
सार
आगरा में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के औचक निरीक्षण में दो परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल की पुष्टि होने के बाद उन्हें डिबार कर दिया गया। एक केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे जवाब मिले, जबकि दूसरे में सीसीटीवी फुटेज से नकल सामने आई।
विज्ञापन
जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा में दो परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल की पुष्टि होने पर उन्हें डिबार कर दिया गया। दोनों केंद्रों पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने औचक निरीक्षण के दौरान नकल पकड़ी थी। दोनों केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की गई थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि 24 फरवरी को इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा में संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल को शंकर देवी इंटर काॅलेज करबना सदर के कक्ष संख्या 5 और 6 में उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान करने पर एक जैसे उत्तर मिले थे। 23 फरवरी को आदर्श सैनिक इंटर काॅलेज मियांपुर में सीसीटीवी कैमरों में नकल की पुष्टि होने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटाया गया था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने एकता थाने में तहरीर दी थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि कंट्रोल रूम में जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। उनसे जानकारी ली जाएगी। ऐसा नहीं होना चाहिए, ये कैसे हुआ। इसको दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
इंटर भौतिक विज्ञान में कुल परीक्षार्थी 42521
उपस्थित 39326
अनुपस्थित 4266