{"_id":"67a6fb4b655187e26e0ec297","slug":"two-taj-view-points-will-be-ready-behind-mahtab-bagh-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महताब बाग के पीछे तैयार होंगे दो ताज व्यू पॉइंट, जहां से बेहद खूबसूरत दिखेगा ताजमहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महताब बाग के पीछे तैयार होंगे दो ताज व्यू पॉइंट, जहां से बेहद खूबसूरत दिखेगा ताजमहल
Sat, 08 Feb 2025 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:05 PM IST
सार
नगर आयुक्त ने महताब बाग का निरीक्षण किया। यहां ताज की दीदार के लिए दो व्यू पॉइंट बनाए जाएंगे। इन स्थानों पर फेंसिंग करा कर सौंदर्यीकरण के कार्य के साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम ताजमहल के पीछे महताब बाग में दो स्थानों पर ताज व्यू पॉइंट विकसित करेगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर फेंसिंग करा कर सौंदर्यीकरण के कार्य के साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएं।
नगर आयुक्त ने कहा कि रात में आने वालों के लिए लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। महताब बाग के दोनों छोर पर उन्होंने सफाई व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए। एत्माद्दौला से रामबाग मार्ग पर डिवाइडर पर हरियाली विकसित करने, फुटपाथ कार्य कराने और वहां पर पड़े सी एंडडी वेस्ट को तत्काल हटाने के लिए उन्होंने संबंधित एसएफआई को निर्देशित किया।
एत्माद्दौला से नुनिहाई मार्ग पर सड़क किनारे बनाई गईं झुग्ग्यिों को हटाने और रोड से 50 मीटर पर नाली व टाइल्स लगाने के लिए निर्माण अभियंता को निर्देशित किया। थाने के पास खराब दीवारों पर वॉल पेंटिंग और इसी मार्ग पर स्थित कलेक्शन प्वाइंट पर सफाई कराने और टिनशेड लगवाएं। इसी रोड पर दो जगह रखे डस्टबिन हटाकर भूमिगत डस्टबिन बनाने के लिए कहा।