{"_id":"673c8e54254a3c30020ef84c","slug":"two-suffering-from-fever-and-respiratory-problems-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-127408-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुखार और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुखार और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो ने तोड़ा दम
Tue, 19 Nov 2024 06:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
बुखार और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो ने तोड़ा दम
- पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में सर्दी के आगमन के साथ ही बुखार और सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ना शुरू हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक बुखार से पीड़ित था वहीं दूसरे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
मंगलवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ दिखाई दी। अस्पताल की ओपीडी में 956 मरीज पहुंचे इनमें सर्दी जुकाम के साथ बुखार के मरीजों की संख्या अधिक थी। औंछा थाना क्षेत्र के गांव ज्योंती खुड़िया निवासी नवीन कुमार (42) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार को उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
औंछा थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी श्यामलाल (60) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने मंगलवार की सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजीशियन कक्ष और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में मरीजों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि बड़ी संख्या में बच्चे सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।