{"_id":"6a9f2882a4b93f8b2102d9d5","slug":"two-students-injured-by-municipal-corporation-truck-commotion-ensues-agra-news-c-364-1-ag11019-133883-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगर निगम के ट्रक से दो छात्र घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगर निगम के ट्रक से दो छात्र घायल, हंगामा
Tue, 08 Sep 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज में छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे साइकिल सवार दो छात्र नगर निगम के आरसी कॉम्पैक्टर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। गुस्साए छात्र हंगामा करने लगे, वाहनों का जाम लग गया। हरीपर्वत थाने की पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर छात्रों को शांत कराया।
घटना दोपहर 12:30 बजे की है। घायल हुए बारहवीं के छात्र पवन कुमार ने बताया कि वह साथी अनुज के साथ साइकिल से घर जा रहे थे। ट्रक ने अचानक कट मारा और साइकिल टूट गई। ट्रक का पहिया साइकिल पर चढ़ गया। वह और अनुज बाल-बाल बचे। दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में अब तक तहरीर नहीं दी गई है।