फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two solvers arrested with fake documents in UPSSSC PET 2022 in Agra

PET 2022: कोचिंग संचालक ने खुद को पास कराने के लिए बिहार से बुलाया इंटर पास सॉल्वर, दोनों गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2022 07:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 07:21 PM IST
सार

प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) के पहले दिन आगरा में नकल और गड़बड़ी का कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन दूसरे दिन सॉल्वर सहित दो आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें परीक्षार्थी कोचिंग संचालक है, जिसने खुद को पास कराने के लिए सॉल्वर को 10 हजार रुपये में बुलाया था। 

विज्ञापन
Two solvers arrested with fake documents in UPSSSC PET 2022 in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) देने आए सॉल्वर और परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। परीक्षार्थी कोचिंग संचालक है। वह भी परीक्षा केंद्र के बाहर बैठा था। मुन्नाभाई (सॉल्वर) ने उससे दस हजार रुपये में परीक्षा में पास कराने का ठेका लिया था। आरोपी से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि शनिवार को द्वितीय पाली में दहतोरा रोड स्थित ज्ञान इंटर कॉलेज में परीक्षा चल रही थी। फतेहपुर निवासी परीक्षार्थी संदीप यादव की परीक्षा थी। उसकी जगह पर पटना, बिहार निवासी विश्वजीत कुमार परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र पर लगे फोटो से चेहरे का मिलान किया। अंतर मिलने पर परीक्षार्थी के फर्जी होने का पता चला। इस पर पुलिस को बुला लिया। केंद्र के बाहर से संदीप यादव भी पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। मामले में केंद्र के विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों को रविवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र की फोटो से नहीं मिला चेहरा 

आरोपी विश्वजीत ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह इंटरमीडिएट पास है। संदीप यादव कोचिंग चलाता है। उसका फोन से संदीप से संपर्क हुआ था। उसने परीक्षा में पास कराने पर दस हजार रुपये देने की बात कही थी। यह भी बताया कि वह कोचिंग में पढ़ाता है, लेकिन परीक्षा में पास होने के लिए तैयारी नहीं कर सका है। इस पर विश्वजीत तैयार हो गया। उसने दस हजार रुपये ले लिए। 

इसके बाद केंद्र में प्रवेश कर गया, लेकिन प्रवेश पत्र के फोटो मिलान में पकड़ लिया गया। उसके पास दो आधार कार्ड भी मिले, जिनमें पता विश्वजीत के घर का लिखा था। मगर, एक आधार कार्ड पर फोटो किसी और का था। इस पर मुकदमे में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा भी लगाई है। विश्वजीत के साल्वर गैंग से जुड़े होने की आशंका है। इसकी जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed