{"_id":"613128b08ebc3e679d6d158b","slug":"two-sides-clashed-in-old-enmity-in-khandauli-six-injured-in-stone-pelting-agra-news-agr5060008171","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदौली में पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मारपीट-पथराव में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदौली में पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मारपीट-पथराव में छह घायल
विज्ञापन
खंदौली। कस्बा के मोहल्ला व्यापारियन में वुधवार की रात पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। इनमें मारपीट और पथराव हुआ। इसमें महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। दुकान और मकान में तोड़फोड़ का भी आरोप है। करीब आधा घंटे तक बस्ती में उपद्रव होता रहा। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भागे। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला व्यापारियन निवासी मजीद का पड़ोसी काला से पुरानी रंजिश है। मजीद का आरोप है कि बुधवार की रात 9 वजे काला उसकी परचून की दुकान के सामने खड़ा होकर नशे में अपशब्द कह रहा था। इस पर मजीद के लड़के वसीम और काला के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि 10 मिनट बाद काला 10-12 लोगों के साथ दुकान पर आया और मजीद और वसीम पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मजीद पक्ष के लोग भी आ गए। इनके बीच मारपीट के साथ पथराव भी हुआ। मजीद ने दुकान और भाई शरीफ के मकान में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मारपीट-पथराव से बस्ती में आधा घंटे तक दोनों पक्ष के लोगो ने जमकर उत्पात मचाया सूचना पर थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पहच गई।पुलिस को आता अफरातफरी मची रही। मारपीट बंटी, अरमान सहित 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी अवधेश गौतम ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना हुआ है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
तोड़फोड़-पथराव के बाद भी नहीं लगाई पुलिस पिकेट
बुधवार की रात करीब आधा घंटे तक व्यापारियन मोहल्ले में मारपीट-पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई। बस्ती के लोगों का कहना है कि पुलिस ने एक भी हमलावर को पकड़ा नहीं है। इससे दोनों पक्ष में तनातनी बनी हुई है। वहीं पुलिस ने बस्ती में पिकेट भी नहीं लगाई। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बस्ती में ऐसे ही दो पक्ष के लोगों में मारपीट-पथराव हुआ था। तब भी पुलिस ने हल्के में लिया था। जिससे शाम को दोबारा दोनों पक्ष भिड़ गए थे।