फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two robberies in 24 hours in Kasganj Police disclosed both incidents three robbers arrested

कासगंज में 24 घंटे में दो लूट: पुलिस ने किया दोनों वारदात का खुलासा, तीन लुटेरे दबोचे, एक फरार

Thu, 16 Feb 2023 07:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 07:15 PM IST
सार

पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट का सामान बरामद हुआ है।  इसके साथ ही बदमाशों के पास से दो बाइक के साथ तमंचे भी मिले हैं।

विज्ञापन
Two robberies in 24 hours in Kasganj Police disclosed both incidents three robbers arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में बाइक सवार दो महिलाओं से लूट करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, जबकि एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, चांदी की पायल, नकदी व अन्य कीमती सामान बरामद किया है। इसके अलावा लुटेरों से दो तमंचे कारतूस और दो बाइकें भी बरामद हुई। इसके अलावा फरार हुए बदमाश की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।

विज्ञापन


लूट की पहली घटना का शिकार बिरसुआ गांव निवासी तेज सिंह बुधवार को अपराह्न तीन बजे हुए। घटना के समय तेज सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से महावर गांव निवासी ऐदल सिंह के घर जा रहे थे। बिरसुआ पुलिया पर दो अपाचे बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तेज सिंह को रोक लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों द्वारा लूट गए पर्स में चांदी की पायल, आधार कार्ड, 600 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन आदि था। घटना की रिपोर्ट ढोलना थाने में दर्ज कराई गई। इसके अलावा बदमाशों ने लूट की दूसरी घटना में बाइक सवार लुटेरों ने भूपेंद्र सिंह व उसकी भाभी को बुधवार दोपहर हजारा नहर बाईपास के पास लूसा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि महिला के गले से सोने की चेन लूटने की कोशिश किए। बाद में महिला के हाथ से बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए। इस बैग में आधार कार्ड, एक हजार रुपये की नकदी के साथ अन्य समान थे। पुलिस ने लूट की दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया। एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटीं थीं। बृहस्पतिवार की सुबह पशु पैंठ के आगे बाग में तीन लुटेरे सुधीर उर्फ रौनी निवासी ग्राम सिकतरा, गुलशन उर्फ गोलू निवासी ग्राम अमरपुर, लोकेश निवासी सहावर गेट को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी अंशुल निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी फरार हो गया। पुलिस ने लुटेरों को थाने ले जाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने लूट की घटना को कुबूल किया। पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया। उनके पास से दो बाइकें एवं दो तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि लूट की वारदात का पुलिस ने तत्परता से खुलासा किया है। थाना पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस को इस खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई। एक लुटेरा फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed