{"_id":"658467f6f87bffbe73009e8e","slug":"two-road-accidents-in-agra-tempo-traveler-crushed-businessman-loading-tempo-stuck-between-two-trucks-death-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: टेंपो ट्रैवलर ने व्यापारी को रौंदा, सिकंदरा में दो ट्रक के बीच फंसा लोडिंग टेंपो; दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: टेंपो ट्रैवलर ने व्यापारी को रौंदा, सिकंदरा में दो ट्रक के बीच फंसा लोडिंग टेंपो; दो की मौत
Thu, 21 Dec 2023 09:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 09:59 PM IST
सार
आगरा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में कपड़ा व्यापारी सहित दो की मौत हो गई। दोनों ही सड़क हादसे व्यस्ततम मार्ग पर हुए।
विज्ञापन
Agra News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार को हुए दो सड़क हादसों में व्यापारी और एक छात्र की मौत हो गई। पहला हादसा सिकंदरा चौराहे पर हुआ, जहां दो ट्रक के बीच में फंसे लोडिंग ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में व्यस्ततम शाहगंज बाजार में घुसे टेंपो ट्रैवलर ने व्यापारी को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शाहगंज बाजार में व्यापारी को रौंदा
शहर के व्यस्ततम शाहगंज बाजार में घुसे टेंपो ट्रैवलर ने 65 वर्षीय व्यापारी घनश्याम दास मंगलानी को रौंद दिया। हादसा उस समय हुआ जब बाजार में भारी भीड़ थी। इसी बीच उधर से टेंपो ट्रैवलर गुजरा। हादसे को देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। मृतक की शिनाख्त के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर चालक को हिरासत में ले लिया है।
सिकंदरा चौराहे के पास सुबह-सुबह हुआ हादसा
मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव टपरा निवासी अंशुल राजपूत (18) आईटीआई का छात्र था। पिता हरी शंकर किसान हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के 3 बजे सुबह छोटा बेटा अंशुल पड़ोसी बेनीराम के साथ देशराज के टेंपो से सिकंदरा मंडी में गाजर बेचने जा रहा था। रास्ते में सिकंदरा चौराहे के पास तड़के करीब 4 बजे ट्रक ने टैंपो में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे टैंपो आगे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में अंशुल की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेनीराम और देशराज घायल हो गए। संवाद