फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people, including the bride's brother, were beaten up over a dance dispute.

Agra News: डांस के विवाद में दुल्हन के भाई सहित दो लोगों को पीटा

Mon, 03 Nov 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two people, including the bride's brother, were beaten up over a dance dispute.
बेवर। गांव धुबिया कोआटांडा में रविवार रात बरात के दौरान डांस के विवाद में बरातियों ने दुल्हन के भाई सहित दो लोगों की जमकर पिटाई की। दोनों पक्ष के बीच ईंट पत्थर चले। एक पक्ष ने कार में तोड़फोड़ और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।थाना क्षेत्र के गांव धुबिया कोआटांडा निवासी अंकित ने बताया कि रविवार को बहन का विवाह कस्बा बेवर के बझेरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हो रहा था। बरात गेस्ट हाउस के पास पहुंची, वह अपने साथी पवन के साथ डांस करने लगे। इसी दौरान हीरापुर कुरावली के बराती धक्कामुक्की करने लगे। उनके विरोध करने पर गाली गलौज की और पीटना शुरू कर दिया। विवाद होने पर अफरातफरी मच गई। दोनों पक्ष के लोगों के बीच ईंट पत्थर चलने लगे। किसी तरह से दोनों पक्ष के लोगों ने आकर विवाद को शांत कराया। अंकित ने आरोप लगाया कि नामजद लोगों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की और मोबाइल छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। पुलिस तहरीर पर जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed