फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people including the band director accused of murder police engaged in investigation

कैसे गई युवक की जान: बैंड संचालक समेत दो लोगों पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Dec 2023 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 09:55 AM IST
सार

कोटली बगीची में युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Two people including the band director accused of murder police engaged in investigation
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के ताजगंज के कोटली बगीची में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिजन ने बैंड संचालक समेत दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


ताजगंज के नई आबादी स्थित सुदामापुरी निवासी अरुण(20) कोटली बगीची में एक सैलून पर काम करते थे। मालिक का बैंड भी है। पिता रनवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात आठ बजे अरुण ने मां को बताया, कोटली बगीची निवासी मालिक ने उसे पुराना बकाया देने के लिए बुलाया है। दो घंटे बाद परिजन के पास फोन आया कि अरुण को माइक से करंट लग जाने से मौत हो गई है। पिता ने आरोप लगाया कि सैलून व बैंड मालिक ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -  आगरा: टीला बालूगंज में डीजे पर डांस के लिए दो पक्षों में मारपीट, फिर हुआ पथराव; मची भगदड़
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed