फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two people in Agra ridden in yamuna during murti visarjan

आगरा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, यमुना में डूबे दो युवक

Sat, 30 Sep 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 30 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
two people in Agra ridden in yamuna during murti visarjan
यमुना नदी - फोटो : amar ujala
शहर में शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना के घाटों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम के बावजूद लोगों के डूबने की घटनाएं हुईं। दोपहर में शोभा नगर में दो युवक डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे का पता नहीं चला। वहीं शाहदरा में भी एक युवक डूब गया। 
विज्ञापन


केके नगर, फाउंड्री नगर निवासी एडीए कर्मी नागेंद्र का बेटा दीपक (24) दोपहर शोभा नगर में यमुना घाट पर साथियों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। दीपक और हेमबाबू (शोभा नगर) यमुना में कूद गए। दोनों अचानक गहरे पानी में गए। दोनों को डूबता देख किनारे खड़े विजयपाल ने बांस डालकर निकालने की कोशिश की। हेमबाबू बाहर निकल लिया गया, जबकि दीपक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर मौके पर परिजन पहुंचे गए। दीपक तीन भाइयों में बड़ा था। दूसरी घटना शाहदरा स्थित प्रकाश नगर घाट की है। शाहदरा निवासी प्रवीन (20), मनोज प्रेमवीर और ओमवीर दोपहर घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। चारों गहरे पानी में डूबने लगे। किसी तरह प्रेमवीर और ओमवीर व मनोज को निकाल लिया गया, जबकि प्रवीन डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद प्रवीन को भी निकाल लिया गया। उसे अस्पताल को ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 

पुलिस ने बचाई चार की जान

two people in Agra ridden in yamuna during murti visarjan
पुलिस - फोटो : amar ujala
प्रकाश नगर घाट पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार युवक यमुना में कूद गए। गहरा पानी होने की वजह से वह डूबने लगे। इस पर घाट पर तैनात पुलिस कर्मी ने चारों युवकों को बाहर निकाला। पुलिस की सतर्कता युवक बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed