{"_id":"5c5bd5bcbdec2211b705f80e","slug":"two-people-burnt-alive-after-car-caught-fire-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो लोग, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो लोग, नहीं हुई शिनाख्त
Thu, 07 Feb 2019 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
जली ईको गाड़ी का फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बरसाना-छाता मार्ग पर गुरुवार की तड़के ईको गाड़ी में दो युवक जिंदा जलकर मर गए। एक युवक का शव ड्राइवर सीट पर मिला है, जबकि दूसरे का शव बाहर पड़ा था। दोनों ही अस्सी फीसदी जल चुके थे। इनके पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे पहचान हो पाती।
विज्ञापन
गाड़ी भी पूरी तरह से जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई है। पुलिस का मानना है कि स्पार्किंग से आग लगी होगी। सेंटर लॉक हो जाने के कारण गेट नहीं खुल पाया होगा। एक साइड की खिड़की का शीशा टूटा मिला है। माना जा रहा है कि जिसका शव बाहर मिला है वह इसी खिड़की के रास्ते बाहर निकला होगा।
विज्ञापन
बरसाना थाना क्षेत्र में श्रीनगर गांव के पास सड़क पर ईको गाड़ी में जलकर मरे दोनों युवकों की उम्र तीस से पैंतीस साल मानी जा रही है। सुबह को करीब सवा पांच बजे आजनौंख गांव के चौकीदार ने बरसाना पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
नहीं हो सकी शिनाख्त
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल माना जा रहा है कि ईको गाड़ी के इंजन में आग लगी है। गाड़ी सेंटर लॉक रही होगी और गेट खुल नहीं पाया। एक साइड के दरवाजे का शीशा टूटा मिला है।
माना जा रहा है कि जिस का शव बाहर मिला है वह खिड़की तोड़कर बाहर निकला होगा। लेकिन अधिक जल जाने के कारण बच नहीं सका। हालांकि चालक साइड का शीशा भी टूटा हुआ है। माना जा रहा है कि उसने भी बाहर निकलने की कोशिश की मगर निकल नहीं पाया। अब गाड़ी के चेसिस नंबर से दोनों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।