फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two pediatricians from the district selected for state level

Agra News: जिले के दो बाल विज्ञानी राज्य स्तर के लिए चयनित

Wed, 05 Feb 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two pediatricians from the district selected for state level
कासगंज। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निर्देशन में चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज अलीगढ़ में आयाेजित मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता मेंं जिले के बाल विज्ञानियों ने अपना परचम लहरा दिया। राज्य स्तर के लिए चुने गांव पांच बाल विज्ञानियों में जिले के दो बाल विज्ञानी स्थान बनाने में सफल रहे। इन बाल विज्ञानियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में सेंट के एम इंटर कॉलेज पटियाली के छात्र आदर्श प्रताप सिंह के मॉडल रिप्रोडक्शन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी विद बेस्ट मटेरियल को मंडल में द्वितीय पुरस्कार मिला। श्रीगणेश इंटर कॉलेज के छात्र रोहित कुमार की स्मार्ट व्हील चेयर को सांत्वाना पुरस्कार के लिए चयन किया गया। उनको 2 हजार रुपये की धनराशि और स्मृति चिन्ह ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित बाल विज्ञानियों को एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निरीक्षक अलीगढ़ मनोज कुमार गिरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञान क्लब जिला समन्वयक डॉ. जयंत गुप्ता ने बताया कि दोनों छात्र राज्य स्तर के लिए चयनित किए गए हैं। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान मिलने पर 31 हजार तथा तृतीय स्थान मिलने पर 21 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। एक मॉडल प्रतीक्षा सूची में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, एसडीम अनेग सिंह, प्रधानाचार्य एचपी एन दुबे, भूपेंद्र कुमार सिंह, शोभित सिंह चौहान, प्रबंधक श्याम किशोर गौर ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed