फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two news patients of corona in agra

फिर बढ़ा संक्रमण, दो नए मरीज मिले

Mon, 26 Jul 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
two news patients of corona in agra
आगरा। ताजनगरी में रविवार को 19 दिन बाद फिर संक्रमण बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में दो नए मरीज मिले हैं। 6,934 लोगों की कोरोना जांच की गई है। तीन नए मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में 23 सक्रिय मरीज हैं। 456 संक्र्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले तीन सप्ताह से लगातार शहर से संक्रमण स्थिर था। प्रत्येक तीन से चार दिन बाद एक मरीज मिल रहा था। आखिरी बार 6 जुलाई को दो मरीज मिले थे। अब रविवार को दो मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक 13.48 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिनमें 25,722 मरीजों में से 25,243 ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.13 फीसदी है। जिला प्रशासन ने दोबारा संक्रमण बढ़ने की आशंका जाहिर करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। सलाह दी गई है कि बिना मास्क के लोग घर से बाहर नहीं निकलें। भीड़-भाड़ और सार्वजनिक जगहों पर उचित दूरी बनाकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed