{"_id":"6147793d8ebc3e91ed163d76","slug":"two-more-women-died-in-the-district-due-to-deadly-fever-kasganj-news-agr5082995156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बुखार से जिले में दो और महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बुखार से जिले में दो और महिलाओं की मौत
विज्ञापन
कासगंज के गनेश पुर में बुखार के मरीजों की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज/ गंजडुंडवारा। जिला में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गनेशपुर में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। गांव की एक युवती की बुखार से मौत हो गई। वहीं कादरगंज पुखता में एक किशोरी की बुखार से मौत हो गई।
लगातार हो रही मौतों से लोगों में दहशत बनी हुई है। गनेशपुर निवासी शबनूर (26) पुत्री कदीर को 8 दिन पहले तेज बुखार आया। निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद भी जब हालत नहीं सुधरी तो परिजन उसे अलीगढ़ उपचार के लिए ले गए। देर रात्रि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत होते ही परिजन चीत्कार कर उठे।
कादरगंज पुख्ता निवसी कुसमा(14) पुत्री एवरन सिंह को 2 सप्ताह पहले बुखार आया। परिजनों ने पहले गाँव के चिकित्सक को दिखाया। इसक बाद वे उसे बदायूं ले गए। बुखार से राहत न मिलने पर उसे आगरा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे जयपुर ले गए जहां उसने शनिवार की रात्रि को दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गनेशपुर के हालत सुधर नहीं पा रहे। म्याऊं में भी बुखार फैल हुआ है। अब कादरगंज पुख्ता भी बुखार की चपेट में आ चुका है। इस गांव की मेहरू निशा (10) , मुशीर(50), सचिन (10) पुत्र धारा सिंह काली चरण (55) बुखार की चपेट में है। बुखार पीडितों का बदायूं जनपद में इलाज चल रहा है। इसके आलावा कासगंज क्षेत्र के अहरोली में भी बुखार का प्रकोप हो चुका है। सोरों क्षेत्र के कई गांव बुखार की चपेट में है। गांव से लेकर कस्वा एवं शहरी क्षेत्र तक लोग बुखार से पीड़ित है। बड़ी संख्या में लोग निजी चिकित्सकों एवं बाहरी जनपदों में अपना इलाज करा रहे हैं।