फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two more imitator catched in board exam

सीढ़ी के नीचे नकल का जखीरा

Sun, 01 Mar 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 01 Mar 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल और नकलचियों को पकड़े जाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न की परीक्षा में नेहरू आदर्श इंटर कालेज, सकलपुर, अरेला में डीआईओएस के दस्ते ने सीढ़ियों के नीचे से भारी मात्रा में नकल सामग्री बरामद की। रसायन विज्ञान के साथ पूर्व में हुई परीक्षाओं की भी नकल है। इसके अलावा जिले भर में दो नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में सीढ़ी के नीचे नकल सामग्री छिपा रखी थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव को रिपोर्ट भेजी जाएगी। डीआईओएस ने जगदंबा इंटर कालेज, टेढ़ी बगिया में एक नकलची और रामस्वरूप इंटर कालेज, खंदौली से कक्ष निरीक्षक को संबंधित विषय की परीक्षा में ड्यूटी देते पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक को एफआईआर कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार सिंह के उड़नदस्ते ने गांधी स्मारक इंटर कालेज, जैंगारा में एक नकलची को पकड़ा।
विज्ञापन


उड़नदस्ता देख भागी भीड़, एक पकड़ा
आगरा। एडीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का उड़नदस्ता ज्ञानदीप इंटर कालेज, मनखेड़ा पहुंचा तो भगदड़ मच गई। कई लोग भाग निकले। विद्यालय के एक टीचर को भागते हुए पकड़ा। उसकी ड्यूटी नहीं थी। केंद्र व्यवस्थापक को एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्र व्यवस्थापक को हटाने और पर्यवेक्षक तैनात किए जाने की संस्तुति की है। नत्थूलाल इंटर कालेज, धनौली में कुछ कक्ष निरीक्षकों की स्थिति संदेहास्पद मिली, उनका रिकार्ड मांगा गया है। श्यामादेवी इंटर कालेज, धनौली में सीटिंग प्लान सहीं नहीं मिला। एडीआईओएस ने यहां बैठकर परीक्षा कराई। केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed