{"_id":"666d7ac50ce625e32403ec32","slug":"two-month-old-girl-suffering-from-pneumonia-dies-in-mainpuri-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: निमोनिया से पीड़ित दो माह की बच्ची की मौत, सात बच्चे गंभीर हालत में कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: निमोनिया से पीड़ित दो माह की बच्ची की मौत, सात बच्चे गंभीर हालत में कराए गए भर्ती
Sat, 15 Jun 2024 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:58 PM IST
सार
मैनपुरी में निमोनिया से पीड़ित दो माह की बच्ची की मौत हो गई। जबकि, सात बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमारियों से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच डायरिया और बुखार के मरीजों के साथ ही बच्चे निमोनिया की चपेट में भी आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची एक दो माह की बच्ची की निमोनिया की दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं सात बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 996 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 मरीज भर्ती कराए गए। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरधनियां निवासी जयराम की दो माह की पुत्री अराधना को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी।
विज्ञापन
परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में बुखार, डायरिया, पेटदर्द और निमोनिया से पीड़ित सात बच्चे भर्ती कराए गए। दो बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्ची को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। यहां उसे हर संभव उपचार देकर बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसकी मौत हो गई।