{"_id":"61b3ae5757dcf111963d2d32","slug":"two-miscreants-of-the-gang-who-were-rumbling-while-sitting-in-temps-were-arrested-agra-news-agr5173979176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपों में बैठकर टप्पेबाजी करने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपों में बैठकर टप्पेबाजी करने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहाबाद । पुलिस ने शुक्रवार को टेंपो में बैठकर टप्पेबाजी कर लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इन बदमाशों ने 29 नवंबर को एक वृद्धा को टेंपो में नशे का पदार्थ सुंघाकर लूटा था।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को सूचना मिली कि टेंपो में बैठकर महिलाओं के साथ टप्पेबाजी कर जेवर और रुपये लूटने वाले गैंग के दो बदमाश अवंतीबाई तिराहे के पास खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में इन युवकों ने अपना नाम साहिल और फारूख निवासी गण कमाल खान, थाना शाहगंज, आगरा बताया। यह भी बताया कि 29 नवंबर को फतेहाबाद में टेंपो में वृद्धा को बैठा कर उसे नशे का पदार्थ सुंघाकर उसके साथ पास से रुपये और पहने जेवर लूटकर भाग निकले।
थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्धा के साथ हुई वारदात के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो चेन, एक जोड़ी पायल और एक गत्ता जिस पर 50 रुपये का नोट लगा हुआ था, बरामद किया गया। दोनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।