फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two miscreants arrested for robbing the operator of public service center

जनसेवा केंद्र के संचालक को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2022 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbing the operator of public service center
फतेहाबाद। ग्राम झाल स्थित जनसेवा केंद्र के संचालक से 12 अप्रैल को बदमाशों ने 2.55 लाख रुपये से भरा थैला और मोबाइल फोन लूट लिया था। मंगलवार को पुलिस दो बदमाशों को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 2.51 लाख रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक योगेश ने लूट होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि केंद्र बंद करते समय बाइक सवार दो युवक आए थे। बातों में उलझाकर उसका रुपयों से भरा बैग लूट ले गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की दोपहर सूचना मिली थी कि जन सेवा केंद्र संचालक का थैला लूटने वाले बदमाश शमसाबाद मार्ग से आ रहे थे। इस पर पुलिस ने जुगराजपुर के समीप वाहन चेकिंग शुरू की और बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम संतोष निवासी जगतूपुरा, मंसुखपुरा और योगेश निनासी महादेवी, इरादतनगर बताया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed