{"_id":"5dc0217a8ebc3e93c734dd07","slug":"two-man-arrested-for-fraud-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: 130 लोगों से 1.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: 130 लोगों से 1.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी समेत गिरफ्तार
Tue, 05 Nov 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के सिढ़पुरा में 1.70 करोड़ रुपये की कमेटी चलाकर धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने कुल नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से सात आरोपी अभी फरार हैं।
सिढ़पुरा के अरविंद कुमार गुप्ता ने थाना में धोखाधड़ी के मामले में तहरीर दी थी। खुद अरविंद गुप्ता के भी चार लाख आठ हजार रुपये कमेटी संचालक पर हैं। इसके अलावा कस्बे के 129 अन्य निवेशकों का भी उस पर लाखों रुपये बकाया है।
वर्ष 2017 में सिढ़पुरा के ही राकेश कुमार ने धन संग्रह के लिए एक कमेटी बनाई थी। राकेश कुमार के साथ नितिन कुमार, कशिश, विदुषी सक्सेना, ग्रंद, जगदीश, राजू, मड़ौली (नई दिल्ली) निवासी अजय कुमार और फतेहगढ़ निवासी प्रदीप कुमार उसके सहयोगी रहे।

एक माह से फरार था कमेटी संचालक
पिछले महीने कमेटी संचालक राकेश कुमार फरार हो गया। इससे हर महीने पैसे जमा करने वाले कस्बे लोगों में खलबली मच गई। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। रविवार को कमेटी संचालक राकेश कुमार और उसके सहयोगी मड़ौली दिल्ली के सहयोगी अजय कुमार को निवेशकों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में मामला दर्ज करने के बाद लोगों के सहयोग से दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इस मामले में सात आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़ें- थाने में पहुंची महिला बोली- पति छूट जाए, लेकिन मोबाइल नहीं छोडूंगी, जानिए पूरा मामला