फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two lakh people of Yamunapar did not get water on Eid

ईद पर यमुनापार के दो लाख लोगों को नहीं मिला पानी

Wed, 04 May 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people of Yamunapar did not get water on Eid
आगरा। ईद के मौके पर यमुनापार के दो लाख से ज्यादा लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। सुबह ईद की नमाज से पहले लोगों को पानी का इंतजाम करने के लिए दौड़ना पड़ा। कोई सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के लिए पहुंचा तो किसी ने 600 रुपये देकर निजी टैंकर बुलवाया। दो दिनों से नाई की सराय ट्यूबवेल योजना को बिजली नहीं मिल पाने के कारण इससे जुड़े ओवरहेड टैंक और भूमिगत जलाशय खाली पड़े हैं। रविवार शाम को आई आंधी के कारण यहां पांच खंभे टूट गए थे, जिन्हें अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। इसका असर क्षेत्र की जलापूर्ति पर पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार को आई आंधी के बाद नाई की सराय योजना में 16 ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। लोगों को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर होना पड़ा है। जलकल विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है, लेकिन एक साथ सभी क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराना मुश्किल भरा है। ऐसे में लोगों को 600 से 800 रुपये देकर टैंकर खरीदना पड़ रहा है। घरों के बाहर 200 लीटर के ड्रम रखकर लोग इनमें पानी स्टोर कर रहे हैं। हाथरस रोड, टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार, रामबाग, ट्रांसयमुना कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में लोग पानी के लिए जलकल और निजी टैंकरों के भरोसे रहे।
विज्ञापन

पानी का ऐसा संकट हमने नहीं देखा। बिजली के बिना न नाई की सराय ट्यूबवेल योजना से पानी मिला, न सबमर्सिबल पंप से। लोगों को टैंकरों से पानी खरीदना पड़ा है। एक-एक टैंकर का इंतजार घंटों तक लोगों ने किया है। गंगाजल की लाइन से इसे जोड़ा जाना चाहिए। कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया। -मिथिलेश, पार्षद, नाई की सराय
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर भी पानी नहीं मिला। पूरा क्षेत्र पानी के लिए परेशान रहा है। बिजली के संकट को देखते हुए हम लोग मांग कर चुके हैं कि नाई की सराय को टोरंट पावर से भी जोड़ा जाए ताकि फॉल्ट की स्थिति में नाई की सराय ट्यूबवेल योजना को बिजली मिलती रहे। -यशपाल सिंह, नाई की सराय
गंगाजल को यमुना नदी में बहाकर बर्बाद कर रहे हैं, पर नाई की सराय तक नहीं पहुंचा रहे। अगर बर्बाद हो रहे गंगाजल को यमुनापार की नाई की सराय योजना के जलाशयों को दे दें तो न बिजली की जरूरत पड़ेगी न भूगर्भ जल का दोहन होगा। लोगों को त्योहार पर ऐसे परेशान नहीं होना होगा।
-राकेश दीक्षित, टेढ़ी बगिया
हम लोग लगातार दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से कह रहे हैं। अधिकारियों से कहा था कि ईद का मौका है, जल्दी लाइट ठीक कराएं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लोग पानी के लिए परेशान रहे तो हमने टैंकरों से पानी पहुंचाया है। जहां से भी मांग आई, टैंकरों को भेजा गया। -एसके श्रीवास्तव, सचिव, जलकल विभाग

हमने दिन-रात लगकर मंगलवार दोपहर तक पांचों विद्युत पोल लगा दिए हैं। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। नाई की सराय पेयजल योजना तक बिजली सप्लाई चालू कर दी है।
-विनय कुमार, अधीक्षण अभियंता, डीवीवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed