फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two killed including ex-servicemen in road accidents in mainpuri

मैनपुरी: अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पूर्व सैनिक सहित दो की मौत, दो लोग घायल

Sun, 17 Oct 2021 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Oct 2021 06:01 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हादसों में किशोर समेत दो घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Two killed including ex-servicemen in road accidents in mainpuri
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में खर्रा पुल के पास शनिवार की शाम किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आगरा ले जाते समय सैनिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


दन्नाहार क्षेत्र के गांव खर्रा निवासी 55 वर्षीय रामसनेही सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव स्थित घर पर ही रह रहे थे। शनिवार की शाम आगरा-मैनपुरी मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के बाद गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन


स्कूटी जब गांव खर्रा के पास पहुंची, तभी अचानक मार्ग से गुजरे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से आगरा ले जाते समय सैनिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
भोगांव थाना के गांव गिंगोरा निवासी 60 वर्षीय परमेश्वरी शनिवार की शाम करीब सात बजे खेत से घर आ रहे थे। मार्ग पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे परमेश्वरी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। 

वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं एक अन्य हादसा गांव हसनपुर मल्लामई के पास हुआ। गांव निवासी 55 वर्षीय कप्तान सिंह अपने पुत्र हैप्पी के साथ गांव जा रहे थे। गांव रकरी के समीप सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में कप्तान घायल हो गए। 

बाइक की टक्कर से वृद्धा घायल
बिछवां में भनऊ तिराहा के पास रविवार की सुबह वाहन का इंतजार कर रही एक वृद्धा बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के जीटी रोड निवासी रुक्की बंजारा अपनी रिश्तेदारी में थाना क्षेत्र के डेरा बंजारा आई थी। 

रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह वापस लौट रही थी। भनऊ तिराहा के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार वहां से भाग गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सड़क हादसे में किशोर घायल
कोतवाली क्षेत्र में ज्योंती रोड पर रविवार की सुबह बाइक की टक्कर लगने से एक किशोर घायल हो गया। शहर के राधा रमन रोड निवासी 15 वर्षीय शशिकांत सुबह किसी काम से ज्योंति रोड पर गया था। 

करीब नौ बजे मार्ग से गुजर रहे किसी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार वहां से भाग गया। आसपास के लोगों ने किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिजनों को भी सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed