फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two killed including bike rider soldier due to vehicle collision on Mall Road in Agra

Accident in Agra: सड़क हादसे में COD कर्मी सहित दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 13 Sep 2022 09:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 09:38 AM IST
सार

आगरा के माल रोड पर मंगलवार तड़के हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से सीओडी कर्मी समेत दो की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two killed including bike rider soldier due to vehicle collision on Mall Road in Agra
शव को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के माल रोड स्थित तारघर चौराहे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में सीओडी कर्मी सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारकर वाहन लेकर चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव करभना, ताजगंज निवासी राम उर्फ धारा सिंह (27) सीओडी में कार्यरत थे। दिल्ली में उनकी तैनाती थी। उनके बहनोई रामनरेश ने बताया कि राम के पिता भुल्लन सिंह की तबीयत खराब थी। इस पर राम शनिवार को छुट्टी लेकर घर आए थे। मंगलवार तड़के उनकी ट्रेन थी। तकरीबन चार बजे कैंट स्टेशन जाने के लिए राम पड़ोसी रोहित यादव उर्फ मोंटू (16) के साथ बाइक पर निकले, जबकि दूसरी बाइक पर उनका भतीजा पवन (20) पुत्र अशोक सिंह भी था। 
विज्ञापन


माल रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गई, जहां राम और रोहित की मौत हो गई। पवन की हालत गंभीर बनी है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि अज्ञात वाहन से टक्कर हुई है। सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहनों इकलौता भाई था रोहित

गांव करभना निवासी राम चार भाई और एक बहन थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं रोहित तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसके पिता सोमवीर यादव मजदूरी करते हैं। रोहित इसी साल हाईस्कूल में आया था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed