फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two killed in Tractor trolley upturned at jaipur agra highway

आगरा-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, चार महिलाओं की मौत, कई घायल

Mon, 10 Jun 2019 05:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jun 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Two killed in Tractor trolley upturned at jaipur agra highway
गांव महुअर के निकट पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
आगरा-जयपुर हाईवे पर सोमवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। अछनेरा के गांव महुअर पुल के पास रोडवेज बस की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर खाई में पलट गई। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग रिश्तेदारी में गमी से वापस आ रहे थे। इसी दौरान गांव महुअर के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर खाई में गिर जाने से करीब दो दर्जन लोग दब गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव शुरू किया। क्रेन की मदद से ट्रॉली को हटाया गया। मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। मरने वाले फतेहपुर सीकरी के गांव जाजऊ निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed