{"_id":"641554b9710ff821760195c9","slug":"two-junior-doctors-of-sn-suspended-action-taken-in-case-of-assault-on-timardars-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एसएन के दो जूनियर डॉक्टर निलंबित, तीमारदारों से मारपीट के मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एसएन के दो जूनियर डॉक्टर निलंबित, तीमारदारों से मारपीट के मामले में हुई कार्रवाई
Sat, 18 Mar 2023 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:35 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन टलने पर विवाद हो गया था। तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के हड्डी रोग विभाग में शुक्रवार को दो जूनियर डॉक्टरों को 15-15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। बुधवार को ऑपरेशन टलने पर हुए विवाद और तीमारदारों से मारपीट के आरोप का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। साथ ही मरीज को दोबारा ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें - Agra: यूपी पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे की शर्मनाक करतूत, युवती से दोस्ती, प्यार और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
एसएन मेडिकल काॅलेज के हड्डी रोग विभाग में सोमवार को देवरी रोड निवासी विशांत (22 वर्ष) पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुआ था। जूनियर डाॅक्टरों ने परिवारीजन से इंप्लांट के लिए 12000 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। उन्होंने 6000 रुपये जमा कराए। बुधवार को ऑपरेशन होना था, टाल दिया गया। इसे लेकर विवाद हो गया। मरीज की मां अनीता और बहन दीपांशी ने जूनियर डाॅक्टरों पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। परिवारीजन मरीज को अपने साथ घर लेकर चले गए। मामले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसएन प्रशासन को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद मरीज के मां व बहन को बुलाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: यूपी पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे की शर्मनाक करतूत, युवती से दोस्ती, प्यार और फिर...
विज्ञापन