फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two junior doctors of SN suspended action taken in case of assault on Timardars

Agra: एसएन के दो जूनियर डॉक्टर निलंबित, तीमारदारों से मारपीट के मामले में हुई कार्रवाई

Sat, 18 Mar 2023 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 11:35 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन टलने पर विवाद हो गया था। तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया था।
 

विज्ञापन
Two junior doctors of SN suspended action taken in case of assault on Timardars
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के हड्डी रोग विभाग में शुक्रवार को दो जूनियर डॉक्टरों को 15-15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। बुधवार को ऑपरेशन टलने पर हुए विवाद और तीमारदारों से मारपीट के आरोप का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। साथ ही मरीज को दोबारा ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

ये है मामला

एसएन मेडिकल काॅलेज के हड्डी रोग विभाग में सोमवार को देवरी रोड निवासी विशांत (22 वर्ष) पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुआ था। जूनियर डाॅक्टरों ने परिवारीजन से इंप्लांट के लिए 12000 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। उन्होंने 6000 रुपये जमा कराए। बुधवार को ऑपरेशन होना था, टाल दिया गया। इसे लेकर विवाद हो गया। मरीज की मां अनीता और बहन दीपांशी ने जूनियर डाॅक्टरों पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। परिवारीजन मरीज को अपने साथ घर लेकर चले गए। मामले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसएन प्रशासन को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद मरीज के मां व बहन को बुलाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: यूपी पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे की शर्मनाक करतूत, युवती से दोस्ती, प्यार और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

15-15 दिन के लिए निलंबित

हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पाल ने बताया कि जूनियर डाॅक्टर लियाकत और डाॅ. शैलेंद्र को 15-15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। जूनियर डाॅक्टरों ने तीमारदारों से माफी भी मांगी है, मरीज को दोबारा भर्ती किया गया है। मरीज दो वर्ष पहले दुर्घटना में घायल हो गया था और मेरठ में ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद भी पैर सीधा नहीं होता है, मरीज के तीन ऑपरेशन किए जाने हैं। ऑपरेशन में जो भी खर्चा आएगा वह मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed