{"_id":"63f89a7087132065ea0539f4","slug":"two-innocent-friends-went-for-a-bicycle-ride-in-etah-police-kept-searching-all-night-found-them-after-12-hours-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: साइकिल से एटा घूमने निकल गए दो मौसूम दोस्त, रात भर तलाशती रही पुलिस, 12 घंटे बाद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: साइकिल से एटा घूमने निकल गए दो मौसूम दोस्त, रात भर तलाशती रही पुलिस, 12 घंटे बाद मिले
Sat, 25 Feb 2023 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Feb 2023 08:29 AM IST
सार
थाना जसराना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया दो बच्चों के गायब होने पर उन्हें तलाशा गया। 12 घंटे में ही पुलिस ने दोनों बच्चों को तलाशकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
जसराना थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में कस्बा पाढ़म के मोहल्ला नागर खेल से दो बच्चों के गायब होने की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस आलाधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। देर रात बच्चे थाना रिजोर एटा क्षेत्र में मिले, तो परिजनों एवं पुलिस को राहत मिली। पूछताछ में बताया कि वे साइकिल से एटा घूमने चले गए थे।
विज्ञापन
थाना जसराना के कस्बा पाढ़म के मोहल्ला नागरखेल निवासी मोहम्मद अली का नौ वर्षीय पुत्र रुबेसिल उर्फ जुबैर एवं अमरुद्दीन का आठ वर्षीय अमन अली उर्फ अब्दुल कलाम बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे घर से गायब हो गए। काफी समय तक दोनों बच्चों के न मिलने परिजनों ने पाढ़म चौकी पहुंच प्रभारी रविशंकर निषाद को उनके गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने फिरोजाबाद के साथ आसपास के थानों में सूचना दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम एक होटल संचालक ने दो बच्चों के होटल पर होने की जानकारी एटा के थाना रिजोर पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों को लेकर थाना पहुंची। यहां बच्चों से पूछताछ के बाद थाना जसराना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन थाना रिजोर पहुंचे और बच्चों को लेकर घर आए। बच्चों ने बताया साइकिल लेकर वे एटा घूमने आए थे। बच्चों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। थाना जसराना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया दो बच्चों के गायब होने पर उन्हें तलाशा गया। 12 घंटे में ही पुलिस ने दोनों बच्चों को तलाशकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन