फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two injured including police personnel due to attack of monkeys and langursTwo injured including police personnel due to attack of monkeys and langurs

Agra News: बंदरों व लंगूरों के हमले से पुलिस कर्मी सहित दो घायल

Fri, 21 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two injured including police personnel due to attack of monkeys and langursTwo injured including police personnel due to attack of monkeys and langurs
कासगंज। जनपद में पुलिस कर्मी लंगूर के हमले से घायल हो गया। वहीं मकान की छत पर मक्का सूखा रहा एक युवक बंदरों के हमले में गंभीर घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिढ़पुरा थाना में तैनात वाहन चालक नरेंद्र कुमार गाड़ी के समीप खड़ा हुआ था। तभी एक लंगूर अचानक वहां गया और पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उसे निजी अस्पताल पर भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना अमांपुर कस्बे के ग्राम करसाना में हुई। गांव निवासी अजीम (18) निवासी करसाना अमांपुर अपने मकान की छत पर मक्का सूखा रहा था। तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे बचने के लिए वह चीख पुकार करते हुए नीचे की और दौड़ा। उसकी आवाज सुनकर परिजन छत की ओर दौड़े। हमले में वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed