फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two injured in raod accident in firozabad

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, आदित्य बिरला ग्रुप के जीएम का बेटा घायल

Wed, 17 Jan 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Wed, 17 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
two injured in raod accident in firozabad
हादसे में घायल आदित्य बिरला ग्रुप के जीएम का बेटा व उसकी दोस्त - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद जिले में हुए सड़क हादसे में आदित्य बिरला ग्रुप के जनरल मैनेजर के बेटे और उसकी दोस्त घायल हो गए। हादसा थाना नगला खंगर के गांव भदान के पास हुआ। 
विज्ञापन


उनकी कार का टायर फट गया और वह दूसरी कार से टकरा गई। अधिकारियों को हादसे की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें परिवारीजन साथ ले गए। 
विज्ञापन


मंगलवार को उल्लास रघुवंशी (25) पुत्र उत्कर्ष रघुवंशी निवासी सरस्वती अपार्टमेंट गोमतीनगर लखनऊ और ज्योति डसला (24) पुत्री मेहमन सिंह निवासी कंडेवरला पिथौरागढ़ उत्तराखंड कार से दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े चार बजे वह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नगला खंगर के गांव भदान के पास पहुंचे तभी उनकी कार का टायर फट गया। 

इससे कार अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। अधिकारियों को आदित्य बिरला ग्रुप के जी के बेटे के हादसे में घायल होने की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। 

थाना नगला खंगर प्रभारी अमोल शर्मा ने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। टक्कर मारने वाली कार को चालक लेकर भाग निकला। सूचना पर उल्लास रघुवंशी के परिवारीजन पहुंच गए। 

लड़की के पास से मिला ये

वह दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अपने साथ ले गए। अस्पताल सूत्रों की माने तो ज्योति बेहोशी की हालत में थी। उसके पर्स में हवाई जहाज का टिकट रखा था। 

वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करती है। कुछ होश में आने पर उसने उल्लास से खुद को कहां पर ले जाने के बारे में भी पूछा था। एसओ नगला खंगर का कहना है कि दोनों दोस्त हैं। दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed