{"_id":"62112d2a92368b54211d8bf3","slug":"two-including-woman-died-in-road-accidents-mainpuri-news-agr5248480153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से कुचलकर महिला की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से कुचलकर महिला की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला की मौत थाना कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर कार की टक्कर से हुई। वहीं थाना घिरोर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के देवामई निवासी फूलमती (55) शनिवार को रोडवेज बस से मैनपुरी आ रहीं थीं। थाना कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर मंडी के पास वह बस से उतरीं। सड़क किनारे खड़े होकर वह वाहन का इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं थाना घिरोर के कल्होर पछां निवासी इंद्रजीत (26) शुक्रवार की देर शाम बाइक से जसवंतनगर से गांव जा रहे थे। जब वह थाना घिरोर क्षेत्र में कोसमा चौराहे के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जेब से मिले कागजों के आधार पर राहगीरों ने पहचान कर पुलिस तथा परिजन को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।