फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two including grandson of former block chief died

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पौत्र सहित दो की हुई मौत

Thu, 17 Mar 2022 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Two including grandson of former block chief died
करहल (मैनपुरी)। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पौत्र सहित दो लोगों की उरई में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार की देर रात हुए हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन उरई रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को लोग मृतक के घर शोकसंवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के रतिभानपुर बाड़ा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख तुलसी राम यादव के पौत्र ब्रजवीर यादव अपने साले भूरे निवासी चंदरपुरा सरसई नावर व बहनोई पूर्व प्रधान नरेश यादव के पुत्र बंटू निवासी महुटी के साथ भोपाल गए थे। बुधवार की रात सभी घर लौट रहे थे। देर रात करीब एक बजे उरई में झांसी मार्ग पर अचानक कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में ब्रजवीर व साले भूरे की मौके पर ही मौत हो गई। बंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। रात को हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन शव को लेने के लिए उरई के लिए रवाना हो गए। परिजन ने बताया कि पैतृक गांव में ही शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed