फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two including a two-month-old baby died of various diseases

विभिन्न बीमारियों से दो माह के बच्चे सहित दो की मौत

Wed, 29 Dec 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two including a two-month-old baby died of various diseases
-जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कोल्ड डायरिया से पीड़ित बालक और सांस लेने में दिक्कत के चलते वृद्धा की मौत हो गई। बुधवार को ओपीडी में 651 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें 100 से अधिक मरीज सर्दी जुकाम, कोल्ड डायरिया और बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला बहादुर निवासी दो माह के अमित कुमार को पिछले कुछ दिनों सर्दी लगने के कारण दस्त हो रहे थे। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। परिजनों को अनुसार बच्चे कोल्ड डायरिया हो गया था।
विज्ञापन

बुधवार को हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करहल क्षेत्र के गांव डबरा निवासी अनोखेलाल की 70 वर्षीय पत्नी सुखदा देवी को मंगलवार की रात अचानक खून की उल्टी हुई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन जब तक उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचते यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। यहां 315 महिलाएं और 336 पुरुषों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed