फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Guards Killed as Cash Van Carrying ₹3 Crore Crashes into Truck on Yamuna Expressway

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन करोड़ रुपये लेकर जा रही कैश वैन ट्रक में घुसी; दो गनमैन की मौत

Tue, 26 May 2026 08:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 08:07 AM IST
सार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तीन करोड़ रुपये लेकर जा रही कैश वैन खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो गनमैन की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चालक सहित तीन कर्मचारी घायल हुए हैं, जबकि वैन में रखा पूरा कैश सुरक्षित बताया गया है।

विज्ञापन
Two Guards Killed as Cash Van Carrying ₹3 Crore Crashes into Truck on Yamuna Expressway
रेडियंट कैश मैनेजमेंट की कैश वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। आगरा से अलीगढ़ जा रही रेडियंट कैश मैनेजमेंट की कैश वैन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो गनमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रेडियंट कैश मैनेजमेंट की वैन सोमवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे एक्सिस बैंक का करीब तीन करोड़ रुपये लेकर आगरा से अलीगढ़ मुख्य शाखा जा रही थी। वैन में चालक रघुराज सिंह के अलावा गनमैन भानु प्रताप निवासी उदेहान, थाना सहपऊ जिला हाथरस, गनमैन बाबू सिंह निवासी खेरिया जलाली जिला अलीगढ़ और कस्टोडियन मनोज कुमार और निरंजन सिंह सवार थे।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 157 पर पहुंचते ही कैश वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गनमैन भानु प्रताप और बाबू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीनों अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम गृह भेज दिए गए। पुलिस ने कैश वैन को कब्जे में लेकर उसमें रखी नकदी को सुरक्षित कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया की वैन में रखा पूरा कैश सुरक्षित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed