फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two groups clashed over Gurudwara property, resulting in the use of sticks and rods

Agra News: गुरुद्वारा संपत्ति की रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे

Thu, 23 Oct 2025 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over Gurudwara property, resulting in the use of sticks and rods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। तीन दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के बांकनेर गांव में गुरुद्वारे की संपत्ति को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया। विवाद के पीछे दोनों पक्षों ने महिलाओं से छेड़खानी की घटना के आरोप लगाए। दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ और इस संघर्ष में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 32 लोगों को नामजद किया है वहीं 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संघर्ष की घटना बलवंत और चरनजीत के पक्षों के बीच 21 अक्तूबर की रात को हुई। चरनजीत पक्ष का आरोप है कि उसकी मां अन्य परिजनों के साथ घर से टीवी देखकर वापस जा रही थी। तभी रास्ते में बलवंत सिंह, सूरज, विकास गंदी नीयत से छेड़खानी करने लगे। जब महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोपी ओमप्रकाश, अमर सिंह, पवन सिंह, सजन सिंह, बलवंत सिंह, लव सिंह, कुलदीप, गजेंद्र, करनैल सिंह, रवी सिंह लाठी डंडे तलवार लेकर हमला करने लगे। इसमें कई लोगों के चोटें आईं हैं। पुलिस ने सभी आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की ओर से बलवंत सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि चरनजीत पक्ष गुरुद्वारे की संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। इसको लेकर विवाद चल रहा है।
उनका कहना है कि उसके परिवार के ओमप्रकाश, पवन सिंह व अन्य लोग घरेलू कार्य से निवृत्त होकर सोने जा रहे थे। आरोपियों ने परिवार की महिला को पकड़कर छेड़खानी की। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार और तलवारों से प्रहार कर दिया। इससे ओमप्रकाश, पवन सिंह व अनीता घायल हो गई।

हमले के आरोप में हिम्मत सिंह, निहाल सिंह, राजवीर, त्रिमल, साहब सिंह, सुरजीत, नेम सिंह, मुलायम सिंह, चरनजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, मोहन सिंह, गुरमीत सिंह, बबलू, जुगेंद्र, हरप्रीत, मनप्रीत, सरजन सिंह व 20-30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed